Tuesday, May 15, 2012

ये देश हमारी माता है

खुद की मति में कुछ नहीं, हर एक को पाठ पढाता है
ये देश हमारी माता है ये देश हमारी माता है
उन्सुल्झी गुत्थी में उलझा मकडे के जाल बनाता है
यहाँ मदारी बन्दर नहीं बन्दर उसको नच्वाता है
ये देश हमारी माता है ये देश हमारी माता है
यहाँ संसद सांसद सनसनी हैं, सनसनी भी कौन फैलाता है
यहाँ कुत्ता बिल्ली राजा हैं यहाँ शेर भी दुम हिलाता है
ये देश हमारी माता है ये देश हमारी माता है
कायदे कानून हास्य पद हैं, पद जिसका वो चिल्लाता है
यहाँ खून बहाने वाला हाथ टोपी पेहेन तिरंगा लहराता है
ये देश हमारी माता है ये देश हमारी माता है

No comments: